राज्य
हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में 15 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म
यहां एक होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार, मसूरी राजपुर क्षेत्र के एक होटल में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







