Connect with us

इवेंट

*पीआरडी के स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं*

Ad

उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल (PRD) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने PRD जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें PRD जवानों की बेटियों की शादी में 50 हजार रुपये की मदद और रिटायरमेंट के बाद जवानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने की बात शामिल है।

युवा कल्याण निदेशालय के मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित इस स्थापना दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सबसे पहले खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड ने तेज चाल से मंच के सामने होकर कैबिनेट मंत्री को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस नियमित रूप से नहीं मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 से यह तय किया गया कि हर साल यह दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जिले में स्थापना दिवस का आयोजन किया जाए। मंत्री ने कहा कि चुनावों, चार धाम यात्रा, या कानून व्यवस्था की समस्या हो, PRD जवानों ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विभिन्न घटनाओं में मृतक जवानों के आश्रितों और घायल जवानों को 1.5 लाख रुपये तक के चेक वितरित किए, जिनमें कुल 15 लाख रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि PRD जवानों के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और उन्हें उम्मीद है कि वे आगे भी जवानों के हित में बड़े निर्णय लेंगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने PRD जवानों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की और संशोधित एक्ट के बारे में जानकारी दी।

वनभूलपुरा में घायल PRD जवान ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर मृतक जवानों के आश्रितों को डेढ़ लाख और एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके अलावा घायल जवानों को 50-50 हजार रुपये की मदद की गई। सहायता पाने वालों में पूजा थापा, दर्शनी देवी, मीना देवी, विक्रा देवी, सुमन देवी, रजनी देवी, ललित सिंह, पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद, गौतम, सुरेश मनवाल, गगनदीप सिंह और रेनू शामिल थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इवेंट