Connect with us

Uncategorized

*आगामी निकाय चुनाव को लेकर भवाली में कांग्रेस का विचार विमर्श* *जानिए भवाली पालिकाध्यक्ष पद पर किस किस ने ठोकी दावेदारी*👇👇👇👇

भवाली। नगर में निकाय चुनाव को लेकर जिले के चुनाव प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और जीत सुनिश्चित करेगा।
प्रभारी ने कहा पार्टी जिस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी तो समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुट होकर उसको जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। जिससे नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस का होगा और आने वाले 2027 चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी एम कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया ।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु 10 लोगों ने भवाली से दावेदारी की है। जिसमें एस सी प्रकोष्ठ से, हरेंद्र आर्य, पंकज आर्य, दयाल आर्य, एससी महिला सीट हेतु ,उषा कनौजिया, सुमन आर्या, ने अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी की है।
ओ,बी,सी, सीट हेतु, पुरुष इदरीश खान, ओबीसी महिला नाजमा।
सामान्य सीट हेतु , भुवन अधिकारी, खष्टी बिष्ट, प्रशांत जोशी, पुष्पेशपांडे।
सामान्य महिला, हेतु खष्टी बिष्ट।
इस दौरान, वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर कंसल, खष्टी बिष्ट, दयाल आर्य, भुवन अधिकारी,शोबन कंनवाल मोहन आजाद, सद्दामिया, सुजान रजवार, राजेंद्र सिंह बिष्ट ,रमेश आर्य, मुन्नी तिवारी, तरुण शाह, लोकेश जोशी, उषा कनौजिया , इदरीश,जया कपिल, नेहा, सुमन आर्य, कमल , तरुण मोहन आजाद सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More in Uncategorized

Trending News