Connect with us

उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा का जन्मदिन, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का 82 वां जन्मदिन  भारतीय जनता पार्टी मण्डल नैनीताल ने सरस्वती शिशु मंदिर मल्लीताल में धूमधाम से मनाया। इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री बांटी गई।

जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त आईएएस अधिकारी राहुल आनंद, विशिष्ट अतिथि मुख्य स्थाई अधिवक्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय चंद्रशेखर रावत  रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट और संचालन महामंत्री मोहित लाल साह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने फोन के माध्यम से बात करके सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही फोन के माध्यम से ही विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने विद्यालय को विधायक निधि से 5 लाख रूपये और फर्नीचर देने की घोषणा की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश तिवारी ने सभी अतिथियों के विद्यालय में स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, सभासद नगर पालिका गजाला कमाल, तारा राणा, सागर आर्या, मधु बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष दया बिष्ट, कलावती असवाल, हेमलता पांडे, विद्यालय के व्यवस्थापक कामेश्वर प्रसाद काला, कोषध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. महेंद्र राणा, मंडल मंत्री संतोष कुमार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रोहित भाटिया, आईटी संयोजक नवीन जोशी, नितिन कार्की, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा,विक्रम रावत,मनोज पवार,प्रेम सागर, चंद्रशेखर खत्री, विपिन सागर, गोविंद सागर, ललित जरौत, भास्कर महतोलिया आदि उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक सभासद नगर पालिका परिषद नैनीताल मनोज जोशी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड