Sunday, April 21, 2024

जु-जुत्सु राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 के लिए हल्द्वानी की रिनिशा लोहनी का हुआ चयन

हल्द्वानी।जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी कि खिलाड़ी रिनिशा लोहनी का चयन जूनियर वर्ग में जु-जुत्सु राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है प्रशिक्षक विनोद लखेरा ने बताया जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 27 मार्च से 31 मार्च 2023 तक जु-जुत्सु राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश मे किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड से रिनिशा लोहनी का चयन किया गया है रिनिशा लोहनी की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक विनोद लखेरा सहित खेल प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है रिनीशा इससे पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यरत हैं रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है

Latest news

Related news

- Advertisement -

You cannot copy content of this page