Connect with us

नैनीताल

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलें कार्यकर्त्ता – करन माहरा

नैनीताल। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मंगलवार को नैनीताल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान नैनीताल क्लब में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर सभी को एकजुट होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोलने की नसीहत दी।
वही बैठक में सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को
लेकर रणनीति तैयार की। कार्यकर्तांओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा और कहा कांग्रेस में रहकर कांग्रेस की बुराई कर रहे नेताओं को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाएगा। कहा की 10 साल बनवास के हो गए हैं,अब सभी सीनियर नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करना होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत तथा संजीव आर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश
नैनवाल,रमेश पांडे,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल तथा भीमताल के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख हिमांशु पांडे,सभासद सपना बिष्ट,निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य,
वरिष्ठ पार्टी नेत्री मुन्नी तिवारी, डा.सरस्वती खेतवाल, गोपाल सिंह बिष्ट,दिग्विजय सिंहबिष्ट,मनमोहन सिंह कनवाल,धीरज बिष्ट,भीमताल ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट ,कैलाशअधिकारी,कैलाश मिश्रा,रईस भाई,सोहेल सिद्दीकी,विमल चौधरी,मुकेश जोशी,सैयद
नदीम मून,बंटू आर्य तथा जुनैद,जेके शर्मा, धीरज बिष्ट,सोहेल सिद्दीकी जितेंद्र शाह, राजेंद्र व्यास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने किया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News