Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड पुलिस में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 82 निरीक्षक बदले गए*

Ad

उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत वर्ष 2023-24 और 2024-25 के चयन वर्ष के अंतर्गत कार्यरत 33 उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और इकाइयों में नई तैनाती व स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

 

आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को उनकी पदोन्नति के उपरांत जनहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का उद्देश्य इस फेरबदल के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाना है।

 

 

 

 

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड