Wednesday, April 17, 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नैनीताल आगमन पर भव्य स्वागत।

नैनीताल।उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, पहली बार नैनीताल आगमन पर भाजपा मंडल नैनीताल व महिला मोर्चा द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत के समय महिला मोर्चां की सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी नृत्य करने से स्वयं को रोक नहीं पाईं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है जिसमें हमें अपनी दायित्व एवं दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। साथ ही प्रदेश भर में अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सहित, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, मोहिनी देवी उपाध्यक्ष, अनुराधा बाली, जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, महामंत्री अलका जीना ,जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी, जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी थापा, जिला मीडिया प्रभारी, उमा पठानी, जिले की दोनों महामंत्री तथा सभी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बरखा आर्य, चंपा जलाल, नीमा देवी जीवन्ति भट्ट, शांति मेहरा, रीना मेहरा, दीपिका बिनवाल, कविता गंगोला, टुसी साह, राधा खोलिया, डॉली वर्मा, नीतू जोशी, आरती बिष्ट, आशा आर्य, पुष्पा जोशी,व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, रोहित भाटिया, संजय चंदेल, सचिन जलोटा, सहित ,बड़ी संख्या में जिले भर से आई महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रगति जैन ने किया।

Latest news

Related news

- Advertisement -

You cannot copy content of this page