Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, तिरंगामय हुई सरोवर नगरी

नैनीताल। सरोवर नगरी में आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज हुआ, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकडो कार्यकर्ता नगर के मल्लीताल स्थित रामसेवक सभा प्रांगण में एकत्र हुए, जहाँ से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिसके बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

बुधवार को नैनीताल में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के चलते कांग्रेसी राम सेवक सभा प्रांगण में एकत्रित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगाते हुए नजर आए। कांग्रेसियों व तिरंगो से राम सेवक सभा प्रांगण पटा हुआ नजर आया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्त के रंग में डूब गया। मंच में नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,विधायक भुवन कापड़ी,विधायक सुमित ह्रदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल,पूर्व विधायक रणजीत रावत, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा आदि ने भारत माता के लगाते हुए तिरंगा लहलहया ,उसके बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोगों को संबोधित कर कहा 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देकर देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया था । परन्तु देश में आज डर और भय का माहौल है देश को बांटने की कोशिश व साजिश की जा रही है । कांग्रेसियों का सिद्धांत है सर्व धर्म सम्मान, कांग्रेस आज देशभर के युवाओं का आव्हान करती हैउन्होंने कहा कि आज देश कमजोर हो रहा हैं,लोकतंत्र कमजोर हो रहा है अगर देश कमजोर होगा तो हमारे युवा कमजोर होगा,हमें अपने लोकतंत्र को अपने देश को मजबूत बनाना है ।

वही प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो वाली राजनीति कर रही है जिसको लेकर कांग्रेस आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को संगठित करने का कार्य कर रही है।

सम्बोधन के बाद कोंग्रेसी मल्लीताल बाजार, मस्जिद तिराहा, नयाना देवी मंदिर, पंत पार्क होकर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल धर्मशाला तक भ्रमण किया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर अमर शहीदों के नारे लगाए,इस दौरान मल्लीताल पंत मूर्ति तथा तल्लीताल शहीद मेजर राजेश अधिकारी व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश,पूर्व विधायक संजीव आर्य,पूर्व सांसद डा.महेंद्र सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,भवाली पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट,हिमांशु पांडे,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट,मुकेश जोशी मोंटू,मुन्नी तिवारी,खष्टी बिष्ट,भावना भट्ट,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य,विमल चौधरी,मोहन कांडपाल,राजेश व र्मा,अजय साह, किशन नेगी,रुचिर साह, कैलाश अधिकारी,सभासद राहुल पुजारी,पुष्कर बोरा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News