Connect with us

देश

70 वर्षीय विधायक ने 32 वर्षीय महिला से रचाई शादी, विधायक जी सोशल मीडिया पर खासी चर्चाओं पर

विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर शादी की है। निम्मा ने लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा की शादी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है। लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं।

पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा 1992 में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। निम्मा काे कांग्रेस के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का करीबी माना जाता है। मनप्रीत की पार्टी के विलय के दौरान वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 में उन्हें हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट मिली थी पर आखिरी समय पर टिकट बदल कर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजग्राईं को मिल गई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in देश