नैनीताल
7 नंबर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का विधायक सरिता आर्य ने लिया संज्ञान, सुरक्षा व मदद के लिए प्रशासन को किया निर्देशित
नैनीताल। नगर के सात नंबर क्षेत्र में बीते दिनों हुए भूस्खलन पर विधायक सरिता आर्या ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल साह से वार्ता की। विधायक ने अतिशीघ्र प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा की उचित व्यवस्था और मलवा हटाने हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया। क्षेत्रवासियों ने बताया की एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और तत्काल सिंचाई विभाग और वन निगम द्वारा मलवा हटाने हेतु आदेशित किया है।







