Connect with us

नैनीताल

विनीता वोहरा बनी “तीज क्वीन नैनीताल” दिव्या, रितिका, मिताली, नीमा भंडारी भी रहीं अन्य प्रतियोगिता में अव्वल

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर  क्लब द्वारा  आयोजित तीज  क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन  सीआरएसटी स्कूल सभागार में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि सरिता आर्य व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा रहीं। जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नगर  की जानी मानी समाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य व कमलेश कैड़ा द्वारा किया गया इस दौरान क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगियाए आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय महिलाओ के साथ ही  नगरक आसपास की महिलाओ ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तीज क्वीन विनीता बोहरा चुनी गई, नृत्य में दिव्या साह, कैटवॉक में रितिका दोसाद , क्विज में मिताली मेहरा, मेहंदी में नीमा भंडारी चुनी गई।

इस दौरान वेलफेयर की प्रगति जैन ने बताया कि भारत देश में महिलाओं को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है और महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। कहा कि तीज महोत्सव के माध्यम से उन्होंने दो राज्यो की संस्कृति को दर्शाया है। जिसमे लेकसिटी वेल्फेयर की महिलाओं सहित नगर के आस पास के क्षेत्रों की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया है। जिसमे महिलाएं घर के कामो के अलावा अपनी प्रतिभा को सबके सामने उजागर कर सकती है। जिसमे कुछ महिलाओं ने राजस्थान व कुछ महिलाओं ने कुमाऊँ की संस्कृति को दर्शाया है। कहा कि कुमाऊँ में रहकर राजस्थान की संस्कृति को लोगो के सामने बहुत ही बेहतर तरीके से लेक सिटी वेलफेयर की महिलाओं ने दर्शाया है।

इस दौरान दीपिका बिनवाल,जीवंती भट्ट, तारा बोरा कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, मीनू विनीता पांडे,दीपा रौतेला,आभा साह, नीरू साह, हेमा भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, सोनू साह, ज्योति ढोढ़ियाल, अमिता साह, प्रभा  नैथानी, सीमा  सेठ, उर्मि रावत लीला  जोशी ,मुन्नी तिवारी, रितिका दोसाद, वर्षा आर्य समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News