Connect with us

एजुकेशन

राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रामगढ़ के रविंद्र कुमार गुरुरानी अध्यक्ष व मनीष चंद्र त्रिपाठी सचिव बने।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ सभागार में राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रामगढ़ के शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी में मुख्य अतिथि मंडली संगठन मंत्री गोपाल गुणवंत , जन प्रतिनिधि रशिम पांडे, जानकी अधिकारी  द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लालू राम द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात जीआईसी और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों को बेस लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी मैं रविंद्र कुमार गुरनानी जी द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार व्यक्त किए गए इसके पश्चात अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम में जीआईसी ठोकाने के प्रवक्ता मनोज पंत ने अटल उत्कर्ष विद्यालय संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान मुख्य अतिथि गोपाल गुणवंत ने अपने विचार रखे इस दौरान प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में हो रही कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया तत्पश्चात राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रामगढ़  की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुरनानी, उपाध्यक्ष प्रयाग सिंह, महिला उपाध्यक्ष नंदिनी कश्मीरा, सचिव मनीष चंद्र त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री महिला दीपा मेहता, संयुक्त मंत्री पुरुष कपिल विश्नोई, संगठन मंत्री शशि बाला, संगठन मंत्री पुरुष धीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपा कन्याल, को मनोनीत किया गया। तत्पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य संत कुमार दुबे और जी जीआईसी के प्रधानाचार्य हेमा बिष्ट द्वारा कार्यकारिणी को घोषित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधि रश्मि पांडे शपथ दिलाई गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो दायित्व सौंपा है उसे कर्मचारी हित में कार्य करने का हर  संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक कर्मचारी और अभिभावक मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in एजुकेशन