Connect with us

राज्य

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, कुल संख्या पहुंची 8

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। एक यात्री की शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री में तथा शनिवार को दोपहर में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मृत्य हो गयी। पांच दिनों की यात्रा में यमुनोत्री धाम में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट यमुनोत्री जाते हुए 39 वर्षीय निवासी वीआर मार्ग, बुलडवेस्ट बम्बई (महाराष्ट्र) तथा भैरों मंदिर के निकट 65 वर्षीय व 36 वर्षीय वार्ड टाकिज के पीछे गढकोश पटेरिया सागर गईकोटा (मध्य प्रदेश) की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। इससे पूर्व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन तीन यात्रियों तथा दूसरे दिन दो यात्रियों सहित पांच दिन में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आठ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राज्य