Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी में बढ़ते सीजन में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने को लेकर कर्मियों ने ईओ को घेरा।

नैनीताल। सरोवर नगरी में सीजनल ड्यूटी में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का घेराव किया।
शनिवार को कर्मचारियों ने ईओ अशोक कुमार का घेराव करते हुए पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने का जमकर विरोध किया।
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया की हर साल पर्यटन सीजन के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बनाने के लिए 90 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखे जाते थे। ताकि सीजन के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था न चरमराये लेकिन इस बार पालिका द्वारा 50 कर्मचारी की कटौती कर सिर्फ 40 ही कर्मचारियों को रखा जा रहा हैं। कहा की पिछले दो सालों से कोविड के चलते अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। लेकिन अब जब स्थिति सामान्य हो गयी हैं उसके बावजूद भी पालिका द्वारा कर्मचारी की संख्या बढ़ाने के बजाय कम कर दी गई हैं। वहीं बताया की कर्मचारियों को पालिका द्वारा एक साल से सफाई उपकरण भी नही दिए गए हैं। इस दौरान कर्मचारियों व अधिशासी अधिकारी के बीच जमकर गहमा गहमी भी हुई।

अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सीजन में इस वर्ष जरूरत के अनुसार 40 कर्मचारी रखें गए है। आवश्कयता पड़ने पर और कर्मचारियों भी रखा जाएगा। बताया कि सफाई के दौरान जिन उपकरणों की आवश्यकता है वह कर्मचारियों को उपलब्ध कराएं गए है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल