Connect with us

नैनीताल

धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ गोल्ज्यू देवता से लिया आशीर्वाद

घोड़ाखाल मंदिर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर गदगद नजर आए। गोल्ज्यू मंदिर में हवन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्राथना की। भाजपा कार्यकर्ता मंदिर पुजारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक स्कूल में उतरने के बाद घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुँचे। पुजारियों ने विधिवत हवन पूजन कराया। उनकी पत्नी भी लहंगा पहनकर हवन में बैठी। जिससे लोगो मे खुशी नजर आई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारो से कहा कि दो वर्षों के बाद उत्तराखंड में श्रद्धालु भारी संख्या में आ रहे हैं। सरकार ने पूरी तैयारी की है। केदारनाथ में आज सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे। आवश्यकता अनुसार मैनेजमेंट बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा गोल्ज्यू संदेश यात्रा का आज समापन हो गया है। इससे उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिली है। इससे लोगो मे गोल्ज्यू के प्रति आस्था बढ़ेगी।


इस दौरान विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, गणेश सिंह महरतोलिया, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, मंदिर पुरोहित रमेश चंद्र जोशी, कुँवर नंदन जोशी, कैलाश जोशी, जीवन जोशी, प्रकाश आर्या, पुष्कर जोशी, शिवांशु जोशी, प्रगति जैन, वर्षा आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल