उत्तराखंड
BREAKING: पूर्व विधायक जंतवाल की बेटी समेत 25 छात्र यूक्रेन की सीमा पार कर पहुंचे रोमानिया
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर अभिभावक काफी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार करीब 20 से 25 छात्र यूक्रेन की सीमा पार कर रोमानिया में प्रवेश कर लिया है। जिसमें नैनीताल निवास पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल की बेटी भी शामिल है।
- 39 दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
- पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर सीएम धामी ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
- मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134वें संस्करण को सुना
- सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
- मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करेंः डीएम
रूसी हमले के बाद यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर बड़ा संकट है। अभिभावक छात्रों की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं। लगातार सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि वह किसी भी तरह से उनके बच्चों को सकुशल देश लाने का प्रबंध करे। जानकारी के अनुसार शनिवार को 20 से 25 भारतीय यूक्रेन की सीमा पार कर रोमानिया पहुंच गया है। इसमें पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल की बेटी भी शामिल है। इस सभी को यहां से भारत भेजा जाएगा। भारतीय दूतावास के प्रयासों से छात्रों के एक समूह को भारत लाने के लिए रोमानिया के रास्ते को चुना गया है।