Connect with us

Uncategorized

*राहुल गांधी पर विवादित बयानबाजी करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, एवं हरदीप सिंह बीका का कांग्रेस ने फूंका पुतला* *राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा डरी हुईं हैं*: *खष्टि बिष्ट जिलाध्यक्ष ,महिला कांग्रेस*

नैनीताल। नगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद, एवं लोकसभा ‌के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भड़काओ बयान बाजी करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, एवं हरदीप सिंह बीका जिला मुख्यालय नैनीताल में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर किया गया।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं जिलाध्यक्ष  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि आज राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा डरी हुई है। भाजपा शासित राज्यों में जिस तरीके से वहां के केंद्रीय मंत्री वहां के विधायक इस तरह से लोकसभा विपक्ष के नेता सम्मानित राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी एवं हिंसात्मक और भड़काऊ बयानों से राज्यों का ही नहीं पूरे देश का माहौल खराब कर रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल मुख्यालय में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा प्रधानमंत्री ऐसे भड़काओ और हिंसात्मक बयान बाजी करने वाले केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल से इस्तीफा मांगे।इस दौरान मुन्नी तिवारी, अंजू चौधरी, डा सरस्वती खेतवाल, दिनेश कर्नाटक पप्पू, भावना भट्ट, सपना बिष्ट, कैलाश अधिकारी,शार्दुल नेगी, राजेंद्र व्यास, योगेश शाह,आनंद ,गौरव कुमार, सुनीता सावित्री, सनवाल आशा भट्ट,सुनीता आर्य त्रिभुवन फर्त्याल, बंटू आर्य के साथ अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized