Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड- भाई पर चचेरी बहन से दुराचार का आरोप, गिरफ्तार*

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। टिहरी गढ़वाल के  थाना चंबा क्षेत्र में एक गंभीर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें एक भाई पर अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

महिला द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 10 सितंबर को वह नई टिहरी गई थी, जबकि उसके अन्य बच्चे स्कूल में थे। इसी दौरान, पड़ोस में रहने वाले उसके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश (27) ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया।

शाम को घर लौटने पर, जब पूनम चुप थी, तो मां ने काफी पूछताछ की। रात को पूनम ने अपनी मां को बताई कि बलवंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी मिलने के बाद, थाना चंबा में तुरंत दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और अभियुक्त बलवंत प्रकाश को गैर राज्य भागने की कोशिश के दौरान चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर नागिनी के पास 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। बलवंत को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटी है।

More in उत्तराखंड