Connect with us

इवेंट

*मां नंदा देवी महोत्सव… मां के दर्शनों को उमड़े भक्त, पंच आरती में शामिल हुए विधायक और डीएम*

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल में श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव में आज ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने पूजा सम्पन्न कराई और हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।

नैनीताल हॉकी एकेडमी के सेवक जूता-चप्पल स्टैंड पर सेवा करते नजर आए, जबकि होटल एसोसिएशन ने सभी को जूस पिलाया। मां के दर्शन का सीधा प्रसारण यूट्यूब और ताल चैनल के माध्यम से विश्वभर में किया गया। पंडित भगवती प्रसाद जोशी और श्री नवीन तिवारी ने मां के दर्शन को प्रस्तुत किया, जबकि विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूजा की और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

डॉक्टर नवीन जोशी, कमलेश ढौंडियाल, मुकेश जोशी, गोविंद बिष्ट, और डॉक्टर हरीश गिनवाल निदेशक ने भी शुभकामनाएं दीं। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नंदा महोत्सव हिमालय क्षेत्र को एक सूत्र में पिरोता है और यह हमारी पहचान है। विधायक सरिता आर्य ने महोत्सव को मां का आशीर्वाद और आनंद बताया।

ईओ नगरपालिका ने शहर के कूड़े निस्तारण पर चर्चा की और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नंदा महोत्सव पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। राधा कृष्ण एकेडमी हल्द्वानी की निदेशक डॉक्टर गुंजन जोशी ने मां के भजनों से सबका मन मोह लिया।

डिंपल जोशी, प्रेम गोवामी, दीपा, कंचन, न्योली, और सकुनाखार ने कुमाऊं की संस्कृति को प्रस्तुत किया, जबकि जस्सी राम ने कुमाऊं संस्कृति के पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन प्री ललित तिवारी, डॉक्टर कपिल जोशी, मीनाक्षी कीर्ति, और नवीन पांडे ने किया। लतिका जलाल ने कम्पोस्टिंग पर चर्चा की, और डॉक्टर कुसुम शर्मा ने नीम करौली की पुस्तक पर विस्तृत चर्चा की। विनोद जोशी ने मां के भजन प्रस्तुत किए और पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने पांच तत्व से नंदा की आरती की।

दीपा रौतेला ने ‘नंदा सुनंदा तू देनी है जय’ प्रस्तुत किया। विधायक सरिता आर्य और जिलाधिकारी वंदना सिंह पंच आरती में शामिल हुईं। कल कन्या पूजन के महा भंडारे का आयोजन होगा। पूरे नैनीताल में नंदा मई का उल्लास व्याप्त है। नैनी झील की आरती भी की गई और घर-घर से आरती की गई। इस अवसर पर गिरीश जोशी, मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, गोधन, हीरा बिष्ट समेत कई लोग जुटे हुए थे।

More in इवेंट