Connect with us

नैनीताल

सरिता ने 2017 का हिसाब 2022 में किया बराबर।

नैनीताल विधानसभा पर से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने 7918 वोटों से चुनाव जीत लिया है। जबकि इससे पूर्व 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में ही वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने 7247 वोटों के तब तक के सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज की थी। सरिता ने संजीव को हराकर 2017 का बदला पूरा कर लिया है।

नैनीताल सीट से 2012 में पहली बार महिला विधायक चुनीं गईं सरिता आर्य का जन्म 1961 में हुआ था। वह प्रसिद्ध राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं। सरिता ने इंटरमीडिएट जीजीआइसी भवाली से किया है। इनके दो बेटे मोहित व रोहित आर्य हैं।


विधायक बनने से पूर्व 2003 में वह नैनीताल नगर निगम की अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं। नैनीताल सीट पर इससे पहले तीन बार महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ चुकी हैं पर किसी को सफलता नहीं मिल सकी। 2017 विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से संजीव आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में सरिता सात हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हारी थी। अब सरिता ने संजीव को हराकर 2017 का बदला पूरा कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in नैनीताल

Trending News