Connect with us

उत्तराखंड

*गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित बोलेरो वाहन, दो की मौत*

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिले के त्यूणी में अनियंत्रित बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे, तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए।

राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद ऐठान गांव में मातम पसरा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड