Connect with us

उत्तराखंड

*पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आंदोलन पर डटे रहे निगम कर्मचारी*

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आव्हान पर आज दूसरे दिन भी निगम मुख्यालय नैनीताल और निगम मुख्यालय देहरादून में धरना जारी रहा।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू करने से पूर्व पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली और पौधा रोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने आश्चर्य प्रकट किया की महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री  को प्रेषित पत्र जिसमें लंबे समय से दोनों निगम में कार्यरत संविदा, दैनिक ,समान कार्य का समान वेतन के कर्मचारियों को नियमित करने हेतु निवेदन किया गया था। सरकार द्वारा वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका आंदोलन राज्य के लिए एक नजीर है। यह आंदोलन पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा है। जिससे धारा को हरा-हरा करने के साथ-साथ कर्मचारी अपनी बात को शासन तक पहुंचा रहे हैं। राज्य में पूर्व से ही आंदोलन कार्य बहिष्कार बन्द  सहित कई माध्यम से कर्मचारी आंदोलन करते हैं ।लेकिन उनके संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से जहां पर्यावरण संरक्षण के माध्यम दोनों मंडलों में हजारों पौधे लगाए वहीं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

वहीं कर्मचारियों में राज्यहित व कर्मचारी हित की भावनाओं को शपथ के माध्यम से जगाया जा रहा है। गांधीवादी तरीके से किया जा रहे  आंदोलन का माननीय मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेना चाहिएक्योंकि इस आंदोलन में जहां निगम का कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। निगम के कर्मचारी अपने-अपने केदो को चला रहे हैं। निगम के कर्मचारियों ने दो माह आदि कैलाश यात्रा व चार धाम यात्रा में दिन-रात मेहनत कर निगम का नाम और राज्य का नाम रोशन किया है। और अग्रिम पंक्ति में रहकर सरकार के हर निर्णय का पालन किया है।

वहां इस धरने कार्यक्रम से जहां कर्मचारी सम्मिलित होकर पौधारोपण कर रहे हैं वहीं निगम के प्रत्येक केंद्र में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं ।ताकि आने वाले पर्यटक को व उपभोक्ता को कोई परेशानी ना हो ।सरकार को चाहिए कि आंदोलन के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।माननीय मुख्यमंत्री जी को इसका संज्ञान लेते हुए शीघ्र शासन स्तर पर वार्ता के माध्यम से नियमितीकरण की कार्रवाई की जाए। जिस पर सरकार द्वारा पूर्व में घोषणा की गई है यह कार्य होने से ना राज्य में एक अच्छा संदेश जाएगा । वहीं  राज्य में रचनात्मक व सकारात्मक कार्य होंगे। आंदोलन नहीं होंगे।

आज आंदोलन को सफल बनाने के लिए महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कपकोटी पीतांबर दुमका गौतम कुमार वेद प्रकाश बलवंत सिंह पदम सिंह नरेंद्र थापा संतोष बिष्ट भूपेंद्र सिंह भगवान सिंह महेश कुमार महेंद्र चंद सहित कुमाऊं के समस्त जनपदों के कर्मचारियों ने भाग लिया ।वहीं देहरादून में भी कर्मचारियों ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाग लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड