Connect with us

उत्तराखंड

*युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा*

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में अफजाल से राहुल बनकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अफजाल, उसके भाई व माता-पिता पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के प्रयास करने का आरोप भी लगाया है।
बहेड़ी निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान में सितारगंज में रह रही है। चार वर्ष पूर्व जब वह नाबलिग थी तब वार्ड 2 निवासी अफजाल ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। इस दौरान उसने दुष्कर्म भी किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली। बाद में ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को आरोपी ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अपितु अफजाल है।
आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर कमरे में बंद कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया। मारपीट व गाली गलाौज की। युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल के माता-पिता ने भी उसके पुत्र से निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया। पुलिस ने अफजाल अहमद, इकरार अहमद, अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया था। एसआई बबीता टम्टा ने बताया कि आरोपी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More in उत्तराखंड