Monday, April 29, 2024

*इस इलाके में हादसा- कार खड्ड में गिरने से बच्ची की मौत, चार घायल*

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां पौड़ी जिले के लैंसडौन धूरा मार्ग पर देर रात अनियंत्रित कार खड्डे में जा गिरी। इस हादसे में हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची की माैत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक रोहतक(हरियाणा) से लैंसडौन घूमने आए थे। यहां वह धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापसी कर रहे थे। इस दाैरान उनकी  कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खड्डे से बाहर निकाल कर छावनी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से घायलों को प्रथम उपचार के बाद कोटद्वार चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन उपचार दौरान तीन वर्षीय बालिका शानू चली गई।

Latest news

Related news

- Advertisement -

You cannot copy content of this page