Connect with us

इवेंट

*जनहित संस्था नैनीताल ने किया सद़्भावना भोज का आयोजन*

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदभावना भोज का आयोजन किया गया। आज के सदभावना भोज के आयोजन में संस्था के समस्त पदाधिकारियों के अलावा सभी सदस्य व स्थानीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों व बुद्धिजीवियों द्वारा भागीदारी की गई।

जनहित संस्था नैनीताल द्वारा उक्त कार्यक्रम के साथ ही रोटरी इन्ट्रेक्ट क्लब, लौंग व्यू पब्लिक स्कूल तल्लीताल नैनीताल के सौजन्य से स्थानीय स्तर के निर्धन परिवार के व्यक्तियों के लिए वस्त्र (कपड़ो) वितरण जनहित संस्था के माध्यम से आज के कार्यक्रम के क्रम में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहवर्धक स्थिति में सम्पादित किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के सौजन्य से व्यक्तिगत रूप से भी निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किये गये। आज के “सद्भावना भोज” के आयोजन में संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा स्थानीय स्तर पर अनेकों व्यक्तियों द्वारा, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से कहीं अधिक संस्था के कार्यकलापों की दृष्टि से अत्यन्त उत्साहित रहा।

संस्था आशा करती है कि भविष्य में भी अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य के मुद्दों व विषयों पर सकारात्मक रूप से उत्कृष्ठ कार्य करती रहेगी। आज के उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों को समाप्त करने में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, के अतिरिक्त दिव्या साह, रीता बिष्ट, देवकी कुँवर, स्निगधा साह, अशोक तिवारी, भुवन कुमार आर्य, विक्रम रावत, अमित रस्तोगी, विजय साह, प्रमोद सहदेव, प्रदीप कुमार, सिद्वार्थ सिंह बिष्ट, भोला दत्त तिवारी, नन्द लाल, चम्पा, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे।

More in इवेंट