Saturday, April 20, 2024

*सौतेली मां ने आठ वर्षीय बेटी को तड़पा-तड़पा कर उतार दिया मौत के घाट, गिरफ्तार*

संपत्ति के लालच में एक सौतेली मां ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। आठ साल की मासूम बेटी को तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। सौतेली बेटी को खौफनाम मौत देने से पहले सौतेली मां ने उसको यातनाएं भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह है हैरान करने वाला उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में सामने आया है। काशीपुर में संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने नवरात्र की नवमी के दिन आठ वर्षीय सौतेली बेटी की हत्या कर उसका शव निर्माणाधीन मकान में दफना दिया।

वारदात से पहले मासूम के हाथ-पांव बांधकर उसे खौलते पानी से जलाया गया, बाद में रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, आईटीआई क्षेत्र में खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू प्रजापति की पहली पत्नी की पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी।

उससे उसकी दो बेटियां तनु और सोनी हुईं। चार वर्ष पूर्व मोनू ने फजलपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से विवाह किया,जिससे एक पुत्र व एक पुत्री हुए। बताया जा रहा है 17 अप्रैल को लक्ष्मी ने मोनू को सोनी के लापता होने की सूचना दी।

मोनू ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचे तो लक्ष्मी,सोनी को बगल में दबाकर पास ही निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

Latest news

Related news

- Advertisement -

You cannot copy content of this page