Connect with us

उत्तराखंड

*उपेक्षा से खिन्न होकर कांग्रेस के इस नेता ने बनाया इस्तीफे का मन*

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव से कांग्रेस में असंतोष साफ दिखाई दे रहा है। कई नेता संगठन से खिन्न दिख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने उपेक्षा से खिन्न होकर इस्तीफे का मन बना लिया है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं। वह पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया।

इससे वह खासे आहत दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह कांग्रेस से जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। उपेक्षा से खिन्न होकर वह इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं।

More in उत्तराखंड