Connect with us

उत्तराखंड

*धारी विधान सभा के दर्जनों लोगों की भाजपा में हुई वापसी, पदाधिकारियों ने किया स्वागत*

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने भाजपा में शामिल हुए दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। गुरूवार को भाजपा कुमाऊ संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बता दें कि इन सभी कार्यकर्ताओं को पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने पर दर्जनों लोगों को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गोविंद सिंह बिष्ट के प्रयासों से इन सभी कार्यकर्ताओं की घर वापस हुई। गुरूवार को रघुवर दत्त जोशी के नेतृत्व में धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, नाई, खन्स्यु,पतलोट, पोखरी, सुनकोट, गहना, पहाड़पानी, नौकुचियाताल, कसियालेख, गुनिगाव क्षेत्र से पहुचे पूर्व भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी में पुनः वापसी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा भावावेश में आकर भाजपा का कार्यकर्ता भटक गया था। लम्बे समय तक जिन कार्यकर्ताओ ने पार्टी को अपनी मेहनत से सींचा था, आज उनकी घर वापसी पर उनको खुशी है। घर वापसी कर रहे कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट को वापस भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान गोविंद सिंह बिष्ट, लोकसभा कलस्टर सह प्रभारी प्रदीप बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, निवर्तमान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, खीमानंद शर्मा, कमल पांडे, विनोद मेहरा, कमल मुनि, कैलाश चंद्र गुणवंत, हेमन्त बिष्ट, दीपक मेलकानी, लाखन मेहरा, गोविंद गुणवंत, राजेन्द्र जीना, मदन सिंह बोरा, यशवंत सिंह बोरा  आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

More in उत्तराखंड