Connect with us

उत्तराखंड

*मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत*

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मौलेखाल में मैक्स खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड