Connect with us

उत्तराखंड

*मूल निवास और भू कानून जैसे विषयों पर भाजपा ही लेगी जनता के पक्ष में निर्णयः भट्ट*

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आज पार्टी संयुक्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई । जिसमें श्री भट्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि वर्षों तक विरोधी खड़े नही हो पाएं। हमारी सरकार ने राज्य निर्माण किया, विकास किया और मूल निवास एवं भू कानून जैसे विषयों पर भी जनता के पक्ष में निर्णय भाजपा ही लेगी।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो श्री राम को सैकड़ों वर्षों के बाद अपने जन्मस्थान में विराजते देख रहे हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में राम राज के प्रत्यक्षदर्शी बन रहे हैं। साथ ही भू कानून समेत तमाम मुद्दों पर विपक्षी भ्रम के जवाब में कहा, राज्यहित में ऐसे तमाम विषयों का समाधान भाजपा ने किया है, करती है और करेगी भी सिर्फ भाजपा। आम चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई पार्टी का यह महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा जीतना सौ फीसदी तय है। लेकिन हमारी चुनौती है वो प्रचंड जीत, जिसके बाद विपक्ष वर्षों तक ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी सौभागधाली हैं कि 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम अपने जन्मस्थान में विराज रहे हैं। साथ ही बेहद गौरव की बात है कि यह सब त्रेता युग के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व देश में जारी राम राज में यह सब संभव हो रहा है। लिहाजा देश के विकास और सांस्कृतिक क्रांति के इस दौर में जनता का विश्वास भाजपा को मिलना तय है । प्रदेश में भी विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अफवाह फैलाने की नीति पर काम कर रहा है।  उनके पास जनता के पास जाने का नैतिक साहस नहीं है और झूठ फैलाने का काम कर रहा है। लिहाजा हमे जनता में जाकर भाजपा सरकारों के ट्रेक रिकॉर्ड को रखना है। साथ सरकार के कामों के साथ साथ विश्वास भी जगाना है कि शीघ्र ही यूसीसी, मूल निवास और सख्त भू कानून भी भाजपा सरकार में ही लेकर आएगी। सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए पूरी तरह जुटना है और जीत के सभी सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने हैं।

More in उत्तराखंड