Connect with us

उत्तराखंड

*समाज हित में काम कर रही दिव्या साह को जनहित संस्था ने सौंपा अहम दायित्व, इन जिम्मेदारियों का करेंगी निर्वहन*

नैनीताल। समाज हित में कार्य कर रही दिव्या साह को नगर की प्रसिद्ध संस्था ने अहम जिम्मेदारी दी है। जनहित संस्था ने उन्हें कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उनसे संस्था हित में कार्य करने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है।

जनहित संस्था के महा सचिव अशोक साह ने संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की संस्तुति पर समाज के क्षेत्र में काम कर रही दिव्या साह को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें मीडिया प्रकोष्ठ की भी जिम्मेदारी दी गई है। अपेक्षा जताई गई है कि वह संस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान देंगी।

इधर जनहित संस्था में जिम्मेदारी मिलने पर दिव्या साह ने कहा है कि वह संस्था के कामकाजों को आगे बढ़ाएंगी। साथ ही संस्था को मजबूती प्रदान करने के प्रयास करेंगी। इस जिम्मेदारी पर जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, महासचिव अशोक साह सहित तमाम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने दिव्या साह को बधाई दी है।

More in उत्तराखंड