Connect with us

उत्तराखंड

*नगर पालिका के नवनियुक्त ईओ से मिला जनहित संस्था का शिष्टमंडल, बताई यह समस्याएं*

नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल का एक शिष्टमंडल नगरपालिका नैनीताल के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी राहुल आनन्द से उनके कार्यालय में मिला।

संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने अधिशासी अधिकारी स्वागत करते हुए उनको बताया कि बी0एम0 पार्क के पास जनता की सुविधा हेतु एक शौचालय की स्थापना करने के लिए काफी समय से पत्रावली नगरपालिका में अनिस्तारित पड़ी हुई है। संस्था के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी से इस सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता हो चुकी है। उन्होने शौचालय का निर्माण करने के लिए पूर्ण रूप से संस्था को आश्वासन दिया था। नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी को संस्था द्वारा यह भी बताया गया कि इस सम्बन्ध में सी०एम० हेल्पलाईन से एवं जिलाधिकारी नैनीताल के द्वारा भी दिशा-निर्देश दिये जा चुके हैं।

नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी ने संस्था को यह भरोसा दिलाया है कि इस सम्बन्ध में पूरे मामले का स्वंय भौतिक निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात पालिका द्वारा जनता की मांग पर नियमानुसार त्वरित गति से कार्यवाही की जायेगी। बैठक में नगरपालिका की तरफ से डी०एस० मेहरा अवर अभियन्ता, एवं संस्था की तरफ से जगमोहन सिंह संरक्षक, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्या, वरिष्ठ सदस्य सिद्धार्थ सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ सदस्या दिव्या साह उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड