Connect with us

उत्तराखंड

*चाकू से युवक पर हमला बोलने के मामले में पुलिस के हाथ सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार*

हल्द्वानी। युवक पर चाकू से हमला बोलने के मामले मेंपुलिस के हाथ सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र में एक दिसम्बर को सागर रत्ना रेस्टॉरेंट के सामने खाने- पीने की दुकान पर रात्रि करीब 09:15 बजे पैसों के लेने देन को लेकर हुई मारपीट झगड़े में 03 व्यक्तियों द्वारा दुकान स्वामी के पति विक्रम कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसको तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस मामले में दो दिसम्बर को घायल की पत्नी वादिनी की तहरीर पर धारा-326/323/504 भादवि0 के अंतर्गत बनाम पंकज, विक्की,पवन पंजीकृत किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसओ विमल मिश्रा के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर तलाश करते हुए 03 अभियुक्तगणों को  गैस गोदाम रोड शीशमहल काठगोदाम से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगणों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तारी

1-पंकज जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी निवासी गायत्री नगर कैनाल रॉड काठगोदाम जनपद नैनीताल

2- विजय कुमार उर्फ विक्की पुत्र हरि किशन आर्य निवासी टंगर ब्युराखाम काठगोदाम जनपद नैनीताल

3-पवन कुमार पुत्र सुखपाल निवासी शीशमहल बस्ती थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल

गिरफ्तारी टीम

1-उ0नि0 महेंद्र राज सिंह (विवेचक)

2-उ0नि0 फ़िरोज़ आलम (चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम)

3-उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी

4-कानि0 संतोष बिष्ट

5-कानि0 योगेश कुमार

More in उत्तराखंड