Connect with us

उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे भाजपा पदाधिकारियों को पुलिस ने रोका, जताया आक्रोश*

हल्द्वानी। एफटीआई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर उनकी पुलिस से नोंक-झोंक हो गई। मेयर व जिलाध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत कराया। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से आपत्ति जताई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को यहां देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम 2023 में प्रतिभाग करने एमआईआईटी कुमाऊँ ग्रुप ऑफ कॉलेज लामाचौड़ पहुंचे। वह कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद करीब दस बजे वापस देहरादून जाने के लिए एफटीआई हेलीपैड पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हेलीपैड के समीप इंतजार कर रहे थे।

जैसे ही सीएम रामपुर रोड एफटीआई हेलीपैड पहुंचे तो इंतजार कर रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करने के लिए आगे बढ़ने लगे। लेकिन तभी पुलिस ने उन्हें हेलीपैड के अंदर जाने से रोक दिया। इस पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई। इसके बाद हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा से पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

More in उत्तराखंड