Connect with us

उत्तराखंड

*कांग्रेस ने मनाया संविधान निर्माण दिवस- संविधान की उद्देशिका के अनुसार चलने का लिया संकल्प*

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षकरण मेहरा के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने आज संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर बोलते हुए महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा किया आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकार किया गया तत्पश्चात 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में इसे प्रभावी रूप से लागू किया गया। उन्होंने कहा किसी भी देश का संविधान उसके राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी ढांचा-सांचा निर्धारित करता है जिसके अंतर्गत उसकी जनता शासित होती है। यह राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है।

प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उस राष्ट्र का सबसे मूल ग्रंथ होता है जो वहां के नागरिकों  की  सुरक्षा एवं अधिकारों को सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा संविधान की उद्देशिका पढ़कर उसके अनुसार चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी  हरीश मेहता, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्‍यक्ष शोभा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, गोविंद बगड़वाल, प्रताप बर्गली, बहादुर सिंह बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, नेत्र बल्लभ जोशी, संदीप भैसोड़ा, जया पाठक , सुशील डुगराकोटी, एडवोकेट धर्मवीर, एडवोकेट अनिल कनौजिया, मोहम्मद साद अली, राजू रावत, विनोद कुमार, लाल सिंह पँवार, संजय जोशी, बब्लू बिष्ट, जीवन बिष्ट ,गौरव बजवाल आदि लोग उपस्थित थे।

More in उत्तराखंड