Advertisement
Advertisement
Saturday, December 2, 2023

*पुलिस की तत्परता ने भीमताल क्षेत्र में झील में गिरे व्यक्ति को डूबने से बचाया*

भीमताल। यहां शराब के नशे में एक युवक भीमताल झील में जा गिरा। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच समीप ही तैनात पुलिस कर्मियों की सूझबूझ के चलते उसे बचा लिया गया।

पुलिस के अनुसार बीती शाम भीमताल क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में भीमताल झील में गिर गया।  मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही थाना भीमताल की चीता मोबाइल में नियुक्त हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी ने तत्परता दिखाकर भीमताल झील के नाव चालकों की मदद से झील में गिरे उक्त व्यक्ति को झील से सकुशल बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

व्यक्ति की स्थिति ठीक होने पर पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ कि गई तो उसने अपना नाम गौरी शंकर पुत्र किशन राम निवासी पांडे गांव भीमताल बताया। पुलिस द्वारा व्यक्ति के परिजनों से संपर्क स्थापित कर थाना भीमताल में व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement