Advertisement
Advertisement
Monday, December 4, 2023

*भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली (अल्मोड़ा) पहुंचे* *ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*

अल्मोड़ा। भारत की किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ आज बुधवार को अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली (अल्मोड़ा) पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की।

आज दोपहर करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। ​

 

 

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। फिलहाल वह दूसरे मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है।

 

 

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की धोनी से काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खींची

मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह बीती रात नाटाडोल में एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page