Advertisement
Advertisement
Wednesday, November 29, 2023

*यहां दीये से घर में धधक उठी आग, लाखों का माल हुआ जलकर स्वाहा*

देहरादून। दीपावली पर्व पर घर में जलाए गए दीये से उठी चिंगारी से घर में आग लग गई। इससे पहले कि परिवारजन कुछ समझ पाते, आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक अधिकांश सामान स्वाहा हो गया।

जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया। इससे किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा।

किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से  टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। किरण देवी के पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement