Advertisement
Advertisement
Monday, December 11, 2023

*यहां कुत्ते को पीटने को लेकर आमने-सामने आए व्यापारी, मारपीट*

रुद्रपुर। बीती देर रात कुत्ते को पीटने को लेकर उपजा विवाद दो व्यापारियों में मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें दो व्यापारी बुरी तरह घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस की शरण ली है। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक पुरानी इलाहाबाद बैंक वाली गली निवासी विक्की ढींगडा गुरुवार की देर रात खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप था कि वहीं के रहने वाले दुकानदार सुनील दीक्षित एक कुत्ते को मार रहे थे। जब व्यापारी ने रोका,तो दोनों के बीच बहस शुरू होने लगी। देखते ही देखते बहसबाजी हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने फोन कर अपने अपने समर्थक को बुला लिए। जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।जमकर लात घूसे चले। जिससे विक्की और सुनील के सिर पर गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलने पर नाइट अफसर विकास कुमार पहुंचे।

उन्होंने मामले की जानकारी ली,तब तक चौकी प्रभारी संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दूसरे पक्ष के सुनील का कहना था कि विक्की ने बेवजह गाली गलौच की और हाथापाई शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह होते ही विक्की के समर्थन में कुछ व्यापारी बाजार चौकी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र दिए हैं। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चौकी के दरोगा जांच कर रहे हैं।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page