Advertisement
Advertisement
Sunday, December 10, 2023

*हादसा* : *आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगो की मौत*, *सीएम धामी ने जताया दुःख* *देखें वीडियो* 👇👇👇👇

पिथौरागढ। मंगलवार को एक हादसे में छह लोगों की मौत होने की दुःखद ख़बर सामने आयी,बताया जारहा हैं सभी लोग आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा हादसे में सभी की मौत हो।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा काली नदी लखनपुर के पास बताया जा रहा हैं,पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश्वर सिंह ने बताया कि घटना देर शाम धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर हुई,यहां छह लोग आदि कैलाश के दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे,उसी दौरान काली नदी के पास कार अनियंत्रित हो नदी में जा गिरी.

 

जब आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दी,सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

 

बेंगलुरु और उत्तराखंड के रहने वाले थे श्रद्धालु

 

एसपी ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो बेंगलुरु, दो तेलंगाना और दो उत्तराखंड के रहने वाले थे।

 

डेडबॉडी को निकालने का काम बुधवार की सुबह शुरू होगा. इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की.

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page