Advertisement
Advertisement
Sunday, December 10, 2023

*शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े पड़े भक्त, पूजा-अर्चना*

हल्द्वानी। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया गया। मंदिरों में प्रातः से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। इसके साथ ही जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं।

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपासकों ने अखंड दिये के साथ नौ दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू की और उपवास भी रखा। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तो घरों और मंदिरों में भजन गायन भी शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शीतलाहाट, कालीचौड़, पिपलेश्वर, दत्तात्रेय, देवी मंदिर ऊंचापुल, कालू सिद्ध मंदिर, आंवलेश्वर मंदिर, राम मंदिर, शीशमहल शिव मंदिर, पंचेश्वर मंदिर आवास विकास, चारधाम मंदिर फतेहपुर गुजरौड़ा, लटूरिया बाबा आश्रम, सत्यनारायण मंदिर, बेलबाबा मंदिर समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिरों में लोगों ने देवी की पूजा अर्चना की और पारंपरिक परिधानों में मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में कतार देखी गई। इसके अलावा मंदिरों और घरों में रविवार से धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page