Advertisement
Advertisement
Monday, December 11, 2023

शारदा संघ द्वारा आयोजित 53 वीं चित्रकाला प्रतियोगिता का भव्य अयोजन, विभिन्न स्कूलो के तक़रीबन डेढ़ हज़ार बच्चों ने किया प्रतिभाग

नैनीताल। नगर की सांस्कृतिक संस्था शारदा संघ द्वारा 53 वीं ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का अयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के तक़रीबन डेढ़ हज़ार स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया, विजेताओं का पुरस्कार वितरण बुधवार को शारदा संघ में किया जायेगा।

 

चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, विशिष्ट अतिथि मधु विग, शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. डी एस बिष्ट, महासचिव घनश्याम लाल साह आदि ने किया । इस मौके पर शारदा संघ संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नगर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पेंटिंग के लिए कोई भी टॉपिक नहीं दिया गया। इस मौके पर शारदा संघ की ओर से चार वरिष्ठ सदस्य उमेश लाल शाह,सुनील कुमार पांडे, सतीश गुप्ता व रमेश लाल शाह को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल बनाने में शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. डीएस बिष्ट, महासचिव जीएल साह, उपाध्यक्ष सीएल साह, डा. मनोज बिष्ट, द्वारिका साह, मनोज साह, भोपाल सिंह, आलोक साह, मनोज कुमार, धीरेंद्र भाकुनी, राजेश साह, शैलेन्द्र साह, दीपक साह आदि जुटे रहे।प्रतियोगिता का संचालन हेमन्त बिष्ट व नवीन पांडे ने किया।

 

इस मौके पर लकी ड्रा का भी आयोजन कर प्रतियोगियों को पुरष्कृत किया गया। शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. डीएसए बिष्ट ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी 9 अक्टूबर को शारदा संघ के सभागार में लगाई जायेगी और मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा तथा बुधवार को प्रतियोगिता विजेताओं को एक समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page