Advertisement
Advertisement
Monday, December 4, 2023

खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतकर हल्द्वानी की रिनिशा लोहनी ने देवभूमि का बढ़ाया मान।

देहरादून में आयोजित भारत सरकार की खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर रिनिशा लोहनी ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है
जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी रिनिशा लोहनी ने 1 महीने के अंतराल में 2 गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया है । प्रशिक्षक विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा ने अभी तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 गोल्ड 3 सिल्वर तथा 1 ब्रोंज मेडल जीता है। गौरतलब है कि रिनीशा इस वक्त अंडर 14 की नेशनल चैंपियन है। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यरत हैं रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है सुबह वापस हल्द्वानी आने पर रोडवेज क R.Mश्रीमती पूजा जोशी S.M टीकाराम आदित्य सहायक महाप्रबंधक कार्मिक मनोज दुर्गापाल सहित कार्यालय स्टाफ द्वारा रिनीशा को सम्मानित किया गया

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page