Advertisement
Advertisement
Sunday, December 10, 2023

नंदा देवी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहा कुमाऊं रेजिमेंट का आर्मी बैंड। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल पर महोत्सव में प्रथम बार शामिल हुआ आर्मी बैंड। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने जताया आभार।देखिये वीडियो 👇

नैनीताल।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल पर नन्दा देवी महोत्सव के इतिहास में प्रथम बार भारतीय फौज के कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत बेंड ने महोत्सव में सम्मलित होकर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देखकर श्रद्धांलुओं को झूमने पर मज़बूर कर दिया।

बताते चले की कुमाऊं रेजिमेंट के एक दर्जन से अधिक जवानों ने रामसेवक सभा प्रांगण में धार्मिक , देश भक्ति, कुमाउनी के साथ साथ मनमोहक फिल्मी धुनों की प्रस्तुतियां देकर वहाँ मौजूद श्रद्धालु को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

 

रामसेवक सभा में पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व मंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दया बिष्ट सहित कई अन्य ने स्वागत किया और सेना के जवानों द्वारा दी गई इस मनमोहक प्रस्तुति के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page