Connect with us

उत्तराखंड

*यहां स्टील फैक्ट्री में धमाकों से दहला इलाका, कई कर्मचारी बताए जा रहे घायल*

रूड़की। यहां एक ‌स्टील प्लांट में हादसे की खबर है। प्लांट में सिलेंडर फटने से धमाका हो गया। जिससे कई मजदूर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मुजफ्फरनगर भेजा गया है। बुधवार रात हुए इस हादसे की खबर गुरूवार प्रातः मंगलौर पुलिस को मिली तो घटनास्थल का जायजा लिया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आस-पास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची।

इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गए हैं। गंभीर हाल में घायल मजदूरों को दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटरों में रेफर किया गया है। इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुज्जफरनगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड