Advertisement
Advertisement
Monday, December 11, 2023

*अस्पताल में भर्ती युवक की मां ने स्टाफ नर्स को जड़ा थप्पड़, नर्स ने जानमाल का भी बताया खतरा*

हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाफ नर्स से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि महिला तीमारदार ने पहले तो नर्स के साथ गाली गलौज की। जब विरोध किया तो मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बीती देर शाम डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। यहां तैनात नर्स पूजा पुत्री पूरन राम निवासी हाइडिल गेट मल्ला प्लाट अपनी ड्यूटी कर रही थी। इतने में ही अस्पताल में भर्ती भास्कर गोस्वामी की मां स्टाफ नर्स से बेवजह गाली गलौज करने लगी।

आरोप है कि जब पूजा ने इसका विरोध किया तो उक्त महिला ने उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। स्टाफ नर्स का आरोप है कि महिला ने उस पर हमला करने का प्रयास भी किया। नर्स पूजा ने इसकी शिकायत प्राचार्य, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग अध्यक्ष के साथ ही पुलिस से की है। उसने आरोपी से जानमाल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page