Advertisement
Advertisement
Sunday, December 10, 2023

*घर में हुई कहासुनी तो युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर दे दी जान*

हल्द्वानी। घर में हुई कहासुनी से एक युवक इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। उसका शव घर की छत पर ऐंगल के सहारे झूलता मिला। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल यहां कारों में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात भी उसके घर में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद वह खाना खाकर छत पर चला गया। इस बीच सोमवार की सुबह उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया।

जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page