Connect with us

उत्तराखंड

*समाज में व्याप्त बुराइयां मिटाने में पंडित पंत की महत्वपूर्ण भूमिकाः इला पंत*

नैनीताल। पूर्व सांसद इला पन्त ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नैनीताल क्लब के सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के 136 वें जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश की आजादी से पूर्व और उसके बाद भी देश सेवा के लिए किए गए कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया और हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत  ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने पहाड़ के विकास और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है और पं.गोविंद बल्लभ पंत जैसे क्रांतिकारी इसी देवभूमि में पैदा हुए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत  ने हमें अपने कार्यों से प्रेरणा दी है और वे उत्तराखण्ड के गौरव और सम्मान हैं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी भी सम्मानित किए गए और स्कूली छात्र-छात्राओं ने छोलिया नृत्य, देश भक्ति के गाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कई उपस्थित व्यक्तियों ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत  के जीवन पर विस्तार से चर्चा  की गयी। इस खास अवसर पर  इला पन्त  के पुत्र सुनील पंत, सरिता पन्त, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक संजीव कुमार आर्य, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा,सह:संयोजक गोपाल सिंह रावत, स्टेट संयोजक राजेश कुमार, कर्डिनेटर ललित भट्ट,  प्रो लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार शर्मा, के. एस. रौतेला, हाई कोर्ट के बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, कैलाश वर्मा, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार  गिरीश रंजन तिवारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड