Advertisement
Advertisement
Monday, December 11, 2023

*किशोरी से दुराचार कर हो गया था फरार, पुलिस ने पकड़ा*

सितारगंज। बहला-फुसला कर किशोरी को हवस का शिकार बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने ढ़ूंढ निकाला। पुलिस ने से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि दो सितंबर को नानकमत्ता निवासी इशहाक पुत्र रसूल शाह ने उसकी भांजी को बहला-फुसला कर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही थी।

इस बीच पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त आमिर खान पुत्र फईमुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी ग्राम डीउड़ी को एसएच तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले टीम में महिला उप निरीक्षक गोल्डी घुघुत्याल, कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल थे।

Latest news

Related news

- Advertisement -
Advertisement

You cannot copy content of this page